पूर्व विधायक राजदीप ग्वाला ने भाजपा अध्यक्ष के नाम उम्मीदवारी नामांकन आवेदन सौंपा

बराक चाय श्रमिक यूनियन के साधारण सम्पादक और भारतीय जनता पार्टी के असम राज्यिक कार्यकारी सदस्य,राजदीप ग्वाला ने आज अपने नामांकन के लिए आवेदन सौंपा ‌।अगले 2026 असम विधानसभा चुनाव में 115 नं उधारबंद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में  पूर्व मंत्री स्वर्गीय दीनेश ग्वाला के सुपुत्र तथा लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजदीप ग्वाला ने नामांकन के लिए कछार जिला भाजपा अध्यक्ष के माध्यम से असम राज्य अध्यक्ष को आवेदन सौंपा।इस अवसर पर उनके साथ बराक चाय श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी और क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment