राष्ट्रीय एकीकरण यात्रा दल नई दिल्ली पहुँचा

राष्ट्रीय एकीकरण यात्रा दल नई दिल्ली पहुँचा
असम राइफल्स द्वारा आयोजित विद्यार्थियों का दल किया ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

असम राइफल्स की नेशनल इंटीग्रेशन टूर के तहत 18 छात्र और 3 शिक्षक सोमवार को नई दिल्ली पहुँचे। राजधानी पहुंचकर बच्चों ने सबसे पहले इंडिया गेट का भ्रमण किया और उसके बाद नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बच्चों ने पहली बार दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर आधुनिक परिवहन व्यवस्था का अनुभव भी प्राप्त किया।

इस राष्ट्रीय एकीकरण यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना, विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना और उनके दृष्टिकोण का विस्तार करना है।

पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को इस प्रकार के अवसर प्रदान करके असम राइफल्स ने राष्ट्र निर्माण, सामुदायिक विकास और युवा सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर पुष्ट किया है।

Leave a Comment