मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने महिलाओं को महिला उद्यमिता परियोजना के तहत चेक वितरित किए

राज्य की महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के प्रति भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में आज का दिन रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बन गया।

शुक्रवार को रामकृष्णनगर मेडिकल कॉलेज के पास स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने महिला उद्यमिता परियोजना के तहत 20 हजार स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं के बीच चेक वितरित किए। इस अवसर पर लगभग 40 हजार लोगों की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र जनसैलाब में परिवर्तित हो गया।

मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा सुबह गुवाहाटी से शिलचर होते हुए हेलिकॉप्टर द्वारा रामकृष्णनगर पहुंचे। लक्षीनगर में निर्धारित स्थान पर उतरने के बाद वे सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत राज्य मिशन निदेशक कुंतल शर्मा बोरदोलोई के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद विधायक विजय मालाकर और मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, यही उनकी सरकार का संकल्प है।

इस अवसर पर विभिन्न महिला संगठनों की सदस्याओं ने मुख्यमंत्री को उनके चित्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। मंच पर खाद्य मंत्री कौशिक रायमत्स्य मंत्री कृष्णेंदु पालसांसद कृपानाथ मल्लाहपूर्व राज्यसभा सांसद मिशन रंजन दासश्रीभूमि जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव बनिकविधायक सिद्देक अहमदराज्य महिला आयोग की सदस्य शिप्रा गुनश्रीभूमि नगर पालिका अध्यक्ष रथींद्र देवरामकृष्णनगर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा नाथ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Comment