लखीपुर के 19 गांव डीमाहसाओ में शामिल नही होगा इसकी दस्तावेज मुख्यमंत्री और मंत्री कौशिक राय सार्वजनिक करें : सुष्मिता देव

यशवंत पाण्डेय, शिलकुड़ी 17 अक्टूबर। लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के 19 गांव डीमाहसाओ ज़िले में जायेगा नही इसकी क्या गारंटी है। आज शिलचर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा और मंत्री कौशिक राय से जबाब मांगते हुए कहा कि यह 19 डीमाहसाओ ज़िले में शामिल नही होगा इससे संबंधित असम के मुख्यमंत्री के पास क्या दस्तावेज है। मौखिक आधार पर यह विषय मानने योग्य नहीं है। लखीपुर विधानसभा के विधायक तथा मंत्री कौशिक राय को भी इसका जबाब दस्तावेज के जरिए देने के लिए कह रही हूं। राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने शंका जताई कि इन मामलों में जनता को पता नही चल पाता है, और दस्तावेजों के जरिए भूमि का हस्तांतरण हो जाता है। अगर ऐसा होता है तो डीमाहसाओ जिले का क्षेत्र फल पहले से ही बड़ा है, और लखीपुर के 19 गांव शामिल होने से काछाड़ का परिसर और छोटा हो जायेगा। आगे जाकर इसका नूकसान काछाड़ के जनता को होगी। इस लिए असम सरकार को इसकी सही जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।

Leave a Comment