हेल्पिंग हैंड ग्रुप शिलचर ने चेनकुड़ी में बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित किया

आज चेनकुड़ी चाय बागान के 35-40 बच्चों को हेल्पिंग हैंड ग्रुप शिलचर ने खाद्य सामग्री वितरित किया। ग्रुप के सदस्य शिलचर निवासी हिमाद्रि पाल और सोनाली पाल के विवाह के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनुपम पाल, रीमा सरकार, दिव्य ज्योति दास, विप्र ज्योति देव राय तथा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ प्रजापति आदि उपस्थित थे। हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप शिलचर की सक्रिय सामाजिक संस्था है, इसके सदस्य बीच-बीच में जहां अभाव है, वैसे स्थानों पर जाकर पीड़ित लोगों की सहायता करते हैं। अमरनाथ प्रजापति ने ग्रुप के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment