शिलचर, 21 अगस्त। गुरुचरन विश्वविद्यालय के सिविल सर्विस स्टडी सेंटर द्वारा असम सरकार के स्टेट इनोवेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन आयोग (SITA) के सहयोग से सिविल सेवा अभ्यर्थियों की दूसरी बैच के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निरंजन राय, शैक्षिक रजिस्ट्रार डॉ. अभिजीत नाथ, CSAP के डिप्टी डायरेक्टर जेपुल रिस कलिता तथा सिविल सर्विस स्टडी सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. शांतनु चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण डॉ. शांतनु चौधरी ने दिया। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. निरंजन राय ने सिविल सेवा परीक्षा की विभिन्न बारीकियों पर प्रकाश डाला और अभ्यर्थियों को कठिनाइयों का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद जेपुल रिस कलिता ने सिविल सेवा की महत्ता, परीक्षा के विभिन्न पहलू तथा प्रभावी तैयारी के व्यावहारिक सूत्रों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. साहानारा बेगम चौधरी ने किया, जबकि संचालन वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सर्वाणी दत्ता देव चौधरी ने किया।
इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम ने अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा और तैयारी की रणनीति पर मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान किया तथा इसे उनके लिए प्रेरणादायी मंच के रूप में सराहा गया।