लखीपुर सम जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना 11 मई को सुबह 8 बजे से

लखीपुर सम जिला अंतर्गत पंचायत चुनाव की मतगणना आगामी 11 मई, रविवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना का कार्य लखीपुर सम जिला कार्यालय परिसर में संपन्न होगा। विदित हो कि इस जिले में मतदान प्रक्रिया 2 मई को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई थी।

लखीपुर सम जिला आयुक्त श्री ध्रुवज्योति पाठक ने जानकारी दी कि मतगणना चार अलग-अलग हॉल में की जाएगी, जहाँ चार जिला परिषदों के लिए मतगणना का कार्य समानांतर रूप से चलेगा:

  1. हॉल क्रमांक 1 – बरथल हरिनगर जिला परिषद
    • कुल 7 ग्राम पंचायतों के मतों की गिनती होगी
    • 70 बूथ केंद्रों के वोट 7 राउंड में गिने जाएंगे
    • पंचायतें: बालाधन कंकापुर, बरथल लदियाछड़ा, दिगली लक्षीछड़ा, हरिनगर, जयपुर कामरंगा, जयपुर लांगलाछड़ा, कंकापुर दलईछड़ा
  2. हॉल क्रमांक 2 – देवान पालोरबंद जिला परिषद
    • पंचायतें: देवान, लाबक, थाइलू बांदू, बद्री करईकांदी, पयलापुल, पालोरबंद, तारापुर नारायणपुर
    • मतगणना राउंड वाइज की जाएगी
  3. हॉल क्रमांक 3 – लखीनगर दिलखुश जिला परिषद
    • कुल 9 ग्राम पंचायतों के 90 बूथ केंद्रों के वोट 9 राउंड में गिने जाएंगे
    • पंचायतें: बिन्नाकांदी लखीपुर, दिलखुश, दिगली बहादुरपुर, फुलेरतल मार्कोलिन, जिरीघाट, लक्षीनगर, लालपानी, नयाग्राम फुलेरतल, श्रीबर
  4. हॉल क्रमांक 4 – बिन्नाकांदी भूवनहिल जिला परिषद
    • कुल 8 ग्राम पंचायतों के 80 बूथ केंद्रों के वोट 8 राउंड में गिने जाएंगे
    • पंचायतें: बिन्नाकांदी बागान, बोयाली चेंगजुर, छोटा मामदा, दिदारखुश भूवनहिल, कप्तानपुर बड़ा मामदा, नूतन रामनगर, पाबदा, सिंगेरबंद

यह जानकारी लक्षीपुर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में साझा की गई है।

Leave a Comment