बी.एम. शुक्लबैद्य, बिहाड़ा, 04 मई: बिहाड़ा बाजार एम.वी. स्कूल की पूर्व शिक्षिका श्रीमती शिवप्रिया दास, जिन्हें सभी बिथी मैडम के नाम से जानते थे, का शनिवार रात 3 बजे शिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 71 वर्ष की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं।
बिथी दास एक समर्पित शिक्षिका थीं जिन्होंने अपने जीवन का लंबा समय शिक्षा को समर्पित किया। उन्होंने बिहाड़ा बाजार मध्यबंग विद्यालय में कई वर्षों तक शिक्षिका के रूप में सेवा देते हुए अनेक पीढ़ियों को शिक्षा का प्रकाश दिया। वे 2014 में सम्मानपूर्वक सेवा निवृत्त हुई थीं।
उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे अपने पीछे पति श्री रुनु दास, सुपुत्र राज दास (प्रख्यात कंप्यूटर शिक्षक), सुपुत्री मानपी दास (प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका व जानी-मानी संगीत कलाकार), बहू, नातिन एवं अनेक श्रद्धालु व प्रशंसक छोड़ गई हैं।
रविवार सुबह बिहाड़ा बाजार श्मशान घाट पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके निधन पर निवास दास, संदीप दास, सुबीर कुमार दास, मनोजित गोस्वामी सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उनकी शिक्षकीय सेवाओं को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।