मई दिवस पर शिलचर नर्सिंगटोला मैदान में ट्रेड यूनियन और किसान सभा का संयुक्त आयोजन

शिलचर, 1 मई: आज शिलचर के नर्सिंगटोला मैदान में मई दिवस के अवसर पर ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों के संयुक्त मंच द्वारा एक सशक्त जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे AIUTUC के कॉमरेड सुब्रत चंद्र नाथ ने संपन्न किया। इसके पश्चात विभिन्न संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रमिक आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस क्रम में AICCTU के कॉमरेड असीम नाथ समेत कई नेताओं ने माल्यार्पण किया।

सभा में प्रस्ताव प्रस्तुत किया कॉमरेड रंजन दास (EWTCC) ने, जिसे समर्थन देते हुए वक्तव्य रखे —
कॉमरेड मिहिर नंदी (TUCC, सेंट्रल),
कॉमरेड सुरजीत घोष (CITU),
कॉमरेड अंसारुल हक (AIKS),
कॉमरेड अतरजान (AICCTU),
कॉमरेड रफीक अहमद (AITUC),
कॉमरेड श्यामदेव कूर्मी (AIKKMS),
कॉमरेड कल्याण भट्टाचार्य एवं
कॉमरेड सागर रविदास (BEFI, NER) ने।

कार्यक्रम का संचालन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति कॉमरेड समीरन आचार्य ने किया।

सभा में वक्ताओं ने मज़दूरों और किसानों पर बढ़ते हमलों, महंगाई, निजीकरण, श्रम कानूनों में बदलाव जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों की तीव्र आलोचना की और एकजुट संघर्ष का आह्वान किया।

Leave a Comment