काठीघोड़ा में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, दो पक्षों में हिंसक झड़प – कई घायल

असम के काछार जिले के काठीघोड़ा इलाके में स्थित फूलबाड़ी-तारिणीपुर ग्राम पंचायत के 2 नंबर मतदान केंद्र पर आज मतदान के दौरान बड़ी गड़बड़ी हुई। आरोप है कि एक समूह ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश करते हुए जबरन मतदान केंद्र में घुसकर हंगामा और मारपीट शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान दो पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि करीब एक घंटे तक मतदान प्रक्रिया रोकनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद मतदान केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए पुनः मतदान शुरू किया गया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Comment