तिनसुकिया जिला आयुक्त स्वप्निल पाल ने कर्देगुड़ी भू -कटाव अंचल का दौरा किया। पानी कम होते ही बांध तथा भूकटाव के सुरक्षा का काम जल्द आरम्भ करने का निर्देश दिया।

दुमदुमा  प्रेरणा भारती 27 अप्रैल :–  तिनसुकिया जिला आयुक्त स्वप्निल पाल ने माकुम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कर्देगुड़ी गांव पंचायत अंचल के भू-कटाव से प्रभावित अंचलों का दौरा कर स्थिति का जायजा  लिया। आयुक्त के भ्रमण के दौरान भू -कटाव से प्रभावित 8 परिवारों से बातचीत कर समस्यायों से रूबरू होते हुए सभी को पुनः स्थापित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए राजस्व चक्राधिकारी को निर्देश दिया। आज दौरे के दौरान दुमदुमा राजस्व अधिकारी नव ज्योति सहरिया सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त स्वप्निल पाल ने जल स्तर कम होने के साथ ही बांध तथा भू -कटाव के  सुरक्षा का काम जल्द ही आरम्भ करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि जिला के कर्देगुड़ी गांव पंचायत के विशेष कर 3 नम्बर कर्देगुड़ी गांव में अनंत नला नदी के प्रबल जलधारा से व्यापक भू कटाव के  कारण  कई परिवारों के घरों को परेशानी हुई है। इसकी खबर मिलते ही जिला आयुक्त ने आज अंचल में उपस्थित होकर प्रभावित लोगों के साथ बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली

Leave a Comment