भाजपा ने किया डलु चाय बगान में, विजय संकल्प समावेश का आयोजन

चंद्रशेखर ग्वाला बड़खोला, 23 अप्रैल  :  पुरे राज्य के पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा सम्पुर्ण जोश में हैं। बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के डलु चाय बगान नाचघर में, भाजपा द्वारा विजय संकल्प समावेश का आयोजन हुआ। डलू -बड़खोला जिला परिषद उम्मीदवार कंकन नारायण सिकदार के चुनावी जनसभा के मुख्य अतिथि राज्य के वरिष्ठ मंत्री कौशिक राय तथा विशेष अतिथि डलू-बड़खोला जिला परिषद आसन के उम्मीदवार कंकन नारायण सिकदार, राज्य  एस सी मोर्चा के उपाध्यक्ष अमलेंदु दास, असम राज्य भाजपा सचिव कणाद पुरकायस्थ, विजेंद्र प्रसाद सिंह, चंदन शर्मा उपस्थित रहे। आज के इस चुनावी सभा में क्षेत्र  का नौ गांव पंचायतों के आंचलिक पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय झुमुर कलाकारों ने राम मंदिर निर्माण पर एक झुमुर गीत का प्रस्तुति किया।कंकन नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि बड़खोला क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ने इस आसन पर मेरे नजदीकी मित्र को कांग्रेस का उम्मीदवार के रूप में उतारा है। मंत्री कौशिक राय ने अपने संबोधन में कहा कि,  वर्तमान सरकार ने चाय बागानों के मजदूरों एवं चाय जनजाति को उपयुक्त सम्मान प्रदान किया है, चाय जनजाति को विभिन्न रूप से समृद्ध करने के लिए सरकार विभिन्न कदम उठाए गए हैं। कांग्रेस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास पुरे राज्य में आज चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं रहा। आज की तारीख में मुख्य मंत्री हिमंत विश्वशर्मा के नेतृत्व में राज्य के विकास की गति को देखते हुए के पंचायत चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत पक्की है। उन्होंने कांग्रेस मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त बड़खोला निर्माण करने का आग्रह किया।

Leave a Comment