काछार सुन्नी फाउंडेशन ने वक्फ बिल का किया विरोध, केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना

काछार, 18 अप्रैल: शुक्रवार को काछार जिला सुन्नी फाउंडेशन की ओर से एक आपात बैठक का आयोजन सोनाई रोड स्थित अस्थायी कार्यालय में किया गया। बैठक में फाउंडेशन के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ बिल का तीखा विरोध करते हुए इसे इस्लामिक समाज की विरासत और अधिकारों पर हमला करार दिया।

फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि वक्फ एक ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से स्थापित संस्था है, जिसका इस्लामिक समाज में एक विशेष स्थान है। केंद्र सरकार द्वारा वक्फ से संबंधित नए कानून को जल्दबाज़ी में पारित करने का जो प्रयास हो रहा है, वह न तो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप है और न ही यह किसी भी तरह से शुभ संकेत है।

सदस्यों ने मांग की कि इस बिल को तुरंत वापस लिया जाए और इस पर विस्तृत विमर्श और मुस्लिम समाज से संवाद के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव आयूब उद्दीन लश्कर, उपाध्यक्ष अनवर हुसैन मज़ूमदार, नुरुल हुसैन मज़ूमदार, क़ैनुल इस्लाम मज़ूमदार, सह-सचिव हुसैन अहमद मज़ूमदार, शिपोन मज़ूमदार, मासूम बड़भुइयाँ, इस्लाम उद्दीन लश्कर, मोहसिन अहमद बड़भुइयाँ, शाकिल लश्कर, रमिज उद्दीन लश्कर, लकी लश्कर, दिलावर हुसैन बड़भुइयाँ सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

फाउंडेशन ने यह भी संकेत दिया कि यदि सरकार ने इस बिल को वापस नहीं लिया, तो व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Comment