काछार के काठीघोड़ा सेवती प्रथमखंड में भयावह अग्निकांड, विधवा महिला का आशियाना जलकर खाक

असम के काछार जिले के काठीघोड़ा सेवती प्रथमखंड इलाके में देर रात एक भयावह अग्निकांड की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में एक विधवा महिला का पूरा घर जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आकर घर में मौजूद कई पालतू पशुओं—बकरियों और कुत्तों की भी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना रात के अंधेरे में घटी, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह आग को देखकर भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन पलभर में ही आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और सभी सामान सहित पूरा मकान जलकर राख हो गया।

पीड़ित महिला अब पूरी तरह से बेघर और असहाय हो चुकी है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह आगजनी किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर की गई है। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment