बराक चाय श्रमिक यूनियन के हीरक जयंती समारोह में आठ दिवंगत श्रमिक नेताओं को मरणोपरांत किया गया सम्मानित 

बराक चाय श्रमिक यूनियन के हीरक जयंती समारोह में आठ दिवंगत श्रमिक नेताओं को मरणोपरांत किया गया सम्मानित 
चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर, 18 मार्च: आज लावक चाय बागान में बराक चाय श्रमिक यूनियन द्वारा आयोजित हीरक जयंती समारोह में आठ विशिष्ट दिवंगत श्रमिक नेताओं को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम लखीपुर के पूर्व विधायक और असम सरकार के पूर्व मंत्री दिवंगत श्रमिक नेता दिनेश ग्वाला को वरिष्ठ श्रमिक नेता पवन सिंह घटवार के हाथों मरणोपरांत सम्मानित किया गया। उनका सम्मान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मनी ग्वाला ने ग्रहण किया।
अविभक्त काछाड़ के पूर्व सांसद और वरिष्ठ श्रमिक नेता स्वर्गीय द्वारकानाथ तिवारी का सम्मान उनके परिवार के सदस्यों ने ग्रहण किया। पूर्व विधायक व श्रमिक नेता स्वर्गीय गौरी शंकर राय का सम्मान उनके संतान प्रदीप राय, पुष्पा राय और संजीव राय ने ग्रहण किया। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ श्रमिक नेता स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह का सम्मान उनके पुत्र अजय सिंह ने ग्रहण किया। वरिष्ठ श्रमिक नेता दिवंगत बद्रीनाथ सोनार का सम्मान उनके पुत्र अनूप वर्मा ने ग्रहण किया।
वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार स्वर्गीय सनत कुमार कोइरी का सम्मान उनकी पुत्री पूजा कोइरी ने ग्रहण किया। स्वर्गीय भजन लाल बरई का सम्मान उनके पुत्र भास्कर बरई ने ग्रहण किया। स्वर्गीय राधेश्याम उपाध्याय का सम्मान उनके पुत्र दीपक उपाध्याय को प्रदान किया गया। सम्मान प्रदान करने में पवन सिंह घटवार के अलावा यूनियन के महासचिव राजदीप ग्वाला, सभापति कृपानाथ माला, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह, मुख्य अतिथि रूपेश ग्वाला और अन्य अतिथियों ने भी सहयोग किया।

Leave a Comment