छात्रा की नदी में गिरने से मौत

बरपेटा में पुल से नदी में गिरने से आज सुबह 11बजे एक छात्रा की मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार सनतुची कालोनी के स्वर्गीय पवित्र मालाकार की पुत्री रिया मालाकार(16) साइकिल से पकाबेतबारी जा रही थी। अचानक फिसलकर पल्ला नदी मे गिर गई। तत्काल एसडीआरएफ की टीम ने लडकी को निकालने का प्रयास किया।परन्तु लड़की को बचाने और तलाशने मे सफल नही हो सकी। पुल लकडी का बना हुआ है, जिससे यह अनहोनी घटना घटी। गौरतलब हो कि रिया मालाकार बरपेटा जुरोराम बालिका हाईस्कूल की मैट्रीक की छात्रा थी। समाचार लिखे जाने तक लड़की का शव बरामद नही हुआ था ।

Leave a Comment