दुमदुमा के खोवांग सड़क दुर्घटना में एक बालक की मृत्यु और तीन घायल ।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 2 मार्च :– तिनसुकिया जिला के दुमदुमा थाना अंतर्गत खोवांग में सड़क दुर्घटना में एक शिशु की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । मिली जानकारी के अनुसार दुमदुमा अंचल के खोवांग के सामगुड़ी में एक मोटरसाइकिल नं (AS 23 X 6452)और एक साईकिल की टक्कर से घटना स्थल पर ही एक बालक की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में अंकुर भूमिज नामक एक 5 वर्षीय छात्र की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि संजय भूमिज , ऋतु भूमिज और आदित्य नायक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को  चिकित्सा के लिए तिनसुकिया भेज दिया गया है ।

Leave a Comment