वरुणछोड़ा में शिव मंदिर के लिए शिवलिंग दान, 26 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा

प्रे.स., काटलीछोड़ा, 16 फरवरी: धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शिलचर गुरुकुल के प्रमुख प्रशांत चक्रवर्ती ने वरुणछोड़ा स्थित नव-निर्मित शिव मंदिर के लिए शिवलिंग प्रदान किया। इस पवित्र पहल में असम सरकार के मंत्री कौशिक राय का विशेष योगदान रहा।

इस मंदिर का निर्माण शिक्षक स्वप्नजय त्रिपुरा की प्रेरणा से हुआ, जिसे बनवासी त्रिपुरा समाज ने बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ स्वीकार किया।

ग्रामवासियों में मंदिर को लेकर विशेष उत्साह है, और आगामी 26 फरवरी को भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

Leave a Comment