तिनसुकिया जिला के हुकानगुड़ी और हिलका चाय बागान के शिक्षक आमरण अनशन पर ।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 9 फरवरी :–  तिनसुकिया जिले के दुमदुमा थाना अंतर्गत हुकानगुड़ी और हिलिका चाय बागानों के प्राथमिक विद्यालय  के  दैनिक वेतनभोगी शिक्षकों ने अपनी पदोन्नति की मांग को लेकर कल से भूख हड़ताल पर हैं।  एशियन टी कंपनी के अधीन उक्त दो चाय बागानों के शिक्षकों ने हुकानगुड़ी चाय बागान के मुख्यालय पर आमरण अनशन के माध्यम से अधिकारियों से अपनी लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की मांग की। असम चाय जनजाति छात्र संस्था लोंगसवाल हुकानगुड़ी उप शाखा समिति ने उक्त विद्यालय के शिक्षकों की मांग का समर्थन किया और शिक्षकों की पदोन्नति की मांग करते हुए  अनशन पर बैठे हुए शिक्षकों के हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment