प्रे.स. शिलचर, 31 दिसंबर: काछाड़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिरीघाट से हाओकिप पुंजी की ओर आ रहे एक ऑटो (पंजीकरण संख्या AS11CC 9149) को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान, ऑटो से संदिग्ध हेरोइन से भरे 13 साबुन के डिब्बे बरामद किए गए, जिनका कुल वजन लगभग 153 ग्राम था।
इस मामले में लालमनसोम वैफेई (पुत्र- रामनेई वैफेई), निवासी सैमर अमूर पुंजी, थाना जिरीघाट, लखीपुर उप-जिला, कछार, असम को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर सील कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक नुमल महता ने मीडिया को बताया कि कछार पुलिस हर समय सतर्क रहती है और गुप्त सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा, “कछार के हर इलाके में हमारी नजर है, और जैसे ही कोई सूचना मिलती है, पुलिस तुरंत अपराधियों को पकड़ने में जुट जाती है।”
फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है, और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। कछार पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है।