राष्ट्रीय सनातन सेना के *उत्तरप्रदेश प्रदेश सचिव (युवा प्रकोष्ठ)  शिवाकांत शर्मा एवं प्रयागराज जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ अखिलेश कुमार* के द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरण

आज  प्रयागराज जिला, उत्तरप्रदेश  के  सरस्वती घाट के किनारे झुग्गी झोपड़ियों में पहुंचकर राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ  शिवाकांत शर्मा एवं प्रयागराज जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ  अखिलेश कुमार के द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया।  ज्ञातव्य है कि कोविड-19 पेंडेमिक की दूसरी लहर के चलते  गरीब व्यक्तियों का बुरा हाल है। जिसमें रोजमर्रा कमाने खाने वाले, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन देवदूत बनकर जगह जगह जाकर के जरूरतमंदों को राशन वितरित कर रहा है।
 राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन की सेनाओं के  इस सराहनीय कार्यों को देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे, राष्ट्रीय महासचिव गौरव द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता/सचिव राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेश शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री पुष्पराज करवरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष ट्रेड यूनियन रघुनंदन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़िल्म प्रकोष्ठ जितेंद्र सिंह(साबू), पिंकी जसपाल नेगी आदि ने *उत्तर प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ  शिवाकांत शर्मा और प्रयागराज जिला सचिव अखिलेश कुमार* के कार्यों की सराहना की।

Leave a Comment