शिलचर, 18 दिसंबर: काछार जिले के कृषि विभाग की ओर से एक आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि असम सरकार के कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए RIDF (XXIX) योजना के तहत 85% सरकारी अनुदान पर कुल 89 सोलर पंपसेट (Solar Pump) वितरित किए जाएंगे। इस योजना का लाभ वे किसान ले सकते हैं जिनके पास पहले से 5 इंच व्यास के पाइप वाला उथला नलकूप (Shallow Tube Well) संचालित हो।
इसके अलावा, RIDF (XXX) योजना के अंतर्गत 75% सरकारी अनुदान पर 30 उथले नलकूप (Shallow Tube Well) तथा 85% सरकारी अनुदान पर सोलर पंपसेट वितरित किए जाएंगे।
इच्छुक किसान निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर है। आवेदन पत्र और अन्य विवरण कार्यालय अधिशासी अभियंता (कृषि), काछार डिवीजन, क्लब रोड, शिलचर से संपर्क कर प्राप्त किए जा सकते हैं।
किसानों से अनुरोध है कि योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें।