सोनबिल नदी में नाव पल्टी, दो लापता,तीन तैर कर लौटे

26 May – करीमगंज जिले में सोनबिल नदी में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक नाव के पलट जाने से दो लोग लापता हैं.  दो व्यक्ति लापता हैं जबकि तीन व्यक्ति तैरकर सुरक्षित निकल गए।  जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें ग्राम कल्याणपुर के 45 वर्षीय उमरेश दास की पत्नी उज्जला दास और गांव शांतिपुर के बिष्णु पाड़ा दास की 10 वर्षीय बेटी हासी दास हैं.  घटना के वक्त पांच लोगों को लेकर नाव कल्याणपुर से फकुआ जा रही थी। इस हादसे से कल्याण पुर तथा शांतिपुर में मातम छा गया.  विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Comment