माहेश्वरी परिवार द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाया गया

माहेश्वरी परिवार सिलचर द्वारा आयोजित माहेश्वरी दीपावली प्रीति मिलन समारोह हेस्टी टेस्टी रेस्टोरेंट सिलचर में बड़ी धुम-धाम से 3 नवम्बर 2024 वार रविवार को मनाया गया, जिसमे सिलचर परिवार से करीब १३० समाज बधुंओ ने भाग लिया।  कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन, मंत्रोच्चारण एवं भगवान महेश की वंदना व आरती के साथ किया  इसके बाद हाऊजी का खेल का आनंद लिया गया, जिसमे उपस्थित ज्यादा से ज्यादा सदस्यों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी का महत्वपूर्ण योगदान: रहा ।  आखिर में सभी ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए प्रीतिभोज का आनंद लिया l
उल्लेखनीय है कि माहेश्वरी समाज द्वारा सालभर धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के साथ साथ सालभर हर शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ तथा सावन महीने में रोजाना ओम नमः शिवाय जाप किया जाता है।

Leave a Comment