अखिल असम छात्र संस्था द्वारा दीप प्रज्वलित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

दुमदुमा  प्रेरणा भारती-  अखिल असम छात्र संस्था दुमदुमा आंचलिक ने केन्द्रीय समिति के आवाहन पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रायदान असम समझौता  असम नागरिकत्व वर्ष 1971  को बहाल रखा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा असम समझौता के अनुरूप राय दिए जाने पर खुशी जाहिर की । आज दु्मदुमा आंचलिक कार्यलय प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन बरुआ ,आसू के दुमदुमा आंचलिक अध्यक्ष विराज गोहाईं, सचिव  सम्मुज्वल बोरा सोनवाल ,असम उन्नति सभा ,असम सेना जिला आह्वायाक मंटु बुढ़ागोहाईं,  सदस्य दिपांतर बरुआ दुमदुमा खेल संस्था के धिराज गोहाई, अखिल असम छात्र संस्था दुमदुमा आंचलिक सदस्यो ने श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment