प्रे.स. शिलचर, 6 अक्टूबर: अरकाटीपुर ग्राम पंचायत के पदमपुर की निवासी श्रीमती सविता रविदास पिछले 1 अक्टूबर को शिलचर बाजार करने आई थी। आटो से बाजार करके वापस जाते समय बद्री घाट पुल के सामने कुछ व्यक्तिगत काम से सविता ऑटो से उतरी और ऑटो वाले को बोला कि मेरा मोबाइल फोन और सामान देखते रहना।
5 मिनट में वापस आई तो मोबाइल फोन, बैग और सामान सहित ऑटो वाला गायब था। बैग में पासबुक, बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य आवश्यक कागजात थे। एक जोड़ी जूता और एक छाता भी था। नजदीक के पेट्रोल पंप से ऑटो वाले का पेट्रोल भराते समय एक वीडियो मिला है। तीन-चार दिन खोजबीन करने के बाद सविता रविदास ने 5 अक्टूबर को सदर थाने में रिपोर्ट लिखाई। अभी तक ऑटो वाले का नंबर नहीं पता एकमात्र वीडियो ही पहचान का उपाय है। सविता रविदास ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि ऑटो वाले का पता चले तो 7099979246 नंबर पर या शिलचर सदर थाने को सूचित करने की कृपा करें।