प्रे. सं. शिलचर, 10 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 618 पाई गई। आज काछाड़ में 369 पॉजिटिव, करीमगंज में 153 और हाइलाकांदी में 96 कुल 618 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए।
आज काछाड़ में कुल 369 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 154 आरटी पीसीआर और 215 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 23 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 1 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 2850 पहूंच गई। अभी 953 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 1874 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 3442 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 215 पॉजिटिव पाए गए। 953 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 175, अन्य में 100 तथा होम आइसोलेशन में 678 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
करीमगंज में अबतक कुल पाज़िटिव 5314 मिला तथा आज 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। नए 153 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 684 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 1379 टेस्ट का रिजल्ट आया।
हाइलाकांदी में आज 96 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 90 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1373 रैपिड टेस्ट किया गया। 406 मरीजों की चिकित्सा चल रही है।
पुरे असम में आज 72197 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 5803 पॉजिटिव पाए गए। अकेले कामरूप मेट्रो से 1481 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 77 की मौत हो गई। असम के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।