हिमंत ने 22 वर्ष की उम्र में कहा था कि मुख्यमंत्री बनूंगा: रिंकी भुइयां सरमा

गुवाहाटी, 10 मई (हि.स.)। बाइस वर्ष की उम्र में जीवन साथी बनने वाले डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था वे मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने सोमवार को असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद हिमत बिस्व सरमा को याद करते हुए भावुक हो गईं।

रिंकी भुइयां सरमा ने कहा, मैं तब 17 साल की थी और वे 22 साल के थे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी मां से आपके बारे में कहां कहूंगी, तो उन्होंने कहा था कि मैं सीएम बनूंगा यह बताने को कहा था। उनकी बातें सुनकर मैं काफी देर तक उनको घूरती रही।

पत्नी रिंकी भुइयां सर्मा के अनुसार डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने लक्ष्य और अविचल संघर्षों के बल पर एक लंबा सफर तय करते हुए आज मुख्यमंत्री की गद्दी पर पहुंच गये हैं।

Leave a Comment