रामकृष्ण सेवा समिति में कल्पतरु उत्सव मनाया गया

प्रे.सं. हाइलाकान्दी, 1 जनवरी: हर साल की तरह इस बार भी हाइलाकान्दी के रामकृष्ण सेवा समिति में कल्पतरु उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को श्रीश्री ठाकुर रामकृष्ण परमहंस देव की पूजा, आरती की गई। करोना स्थिति के कारण, सेवा समिति मंदिर में भक्तों की संख्या कम हुई।

इसके अलावा, इस दिन हाइलाकान्दी के सारदा संघ के मंदिर में भी श्री श्री रामकृष्ण परमहंस देव की पूजा की गई है। इसके बाद कल्पतरु उत्सव का माहात्य एवं कथामृत पाठ किया गया है। इसके अलावा कलाकार मिसमी चक्रवर्ती एवं अभिषेक दासगुप्त ने भक्तिमुुुलक संगीत प्रस्तुत किया। उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Comment