दुमदुमा में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 आरम्भ।

 दुमदुमा प्रेरणा भारती 4 सितंबर  : भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 के संयोजन में आज भारतीय जनता पार्टी असम प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद  हरीश द्विवेदी के साथ दुमदुमा सदर मंडल के कई बूथों पर आयोजित सदस्यता भर्ती अभियान में भाग लिया।इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महासचिव पुलक गोहाईं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भवेश शर्मा और  संजय सिंह, जिला प्रभारी  रातुल शर्मा, प्रदेश प्रभारी  गोविंद सैकिया, तिनसुकिया जिला अध्यक्ष  कुशकांत बोरा और युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव त्रिदीप ज्योति मोरान के  अलावा जिला के उपसभापति एवं लखीमपुर सांसद के प्रतिनिधि मुलेंन्द्र मोरान भी उपस्थित थे। दुमदुमा के विधायक रूपेश ग्वाला ने सदस्यता भर्ती अभियान में विगत अभियान से और ज्यादा सदस्य शामिल होने के प्रति आशा व्यक्त की।

Leave a Comment