काछाड़ में आज पाए गए 230 कोरोना पॉजिटिव, असम में 4936

कोरोना का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। आज काछाड़ में कुल 230 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 134 आरटी पीसीआर और 96 आरएटी टेस्टेड है। कोविड-19 संक्रमण के दूसरे लहर ने काछाड़ में बेचैनी बढ़ा दी है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 2108 पहूंच गई। अभी 797 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 1309 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 1608 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 96 पॉजिटिव पाए गए। 797 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 145, अन्य में 83 तथा होम आइसोलेशन में 569 मरीज चिकित्सा रत हैं। आज 1 कोरोना मरीज के मरने की खबर है। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
पुरे असम में आज 61377 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 4936 पॉजिटिव पाए गए जिसमें अकेले कामरूप मेट्रो से 1353 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 46 की मौत हो गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

Leave a Comment