तिनसुकिया श्री महावीर पुजा झंडोत्सव के लिए नई समिति का गठन।

तिनसुकिया 17 अगस्त –  ऐतिहासिक देवीपुखरी मंदीर प्रांगण में श्री श्री महाविरी झंडोत्सव के लिए  सभा आयोजित किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमो के साथ 10,11, एवं 12 , सितम्बर को मनाने का निर्णय लिया गया। समाजसेवी अधिवक्ता शिवजी दुबे,  सिपाही राय,  शिवनंदन सिंह , सहित समाज के गणमान्य  व्यक्ति उपस्थित थे।  श्री श्री महाविरी झंडोत्सव सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।मोहन साह,अध्यक्ष  ,अवधेश रस्तोगी, कार्यकारी अध्यक्ष  अजय सिंह मुन्ना, उपाध्यक्ष  विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा सचिव एवं अवधेश गोस्वामी, शशिशेखर गुप्ता महासचिव  एवं सह सचिव ,अमित सिंह,  जय प्रकाश सिंह,कोषाध्यक्ष   रमेश साह सह कोषाध्यक्ष  जितेंद्र बाबा,  हिसाब परिक्षक संजय उपाध्याय,कुश्ती विभाग मनोज कलवार तथा अजय सिंह परमार को चयनित किया गया। समिति ने श्री श्री  महाविरी  झंडोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी तिनसुकिया वासियों से तन मन धन से सहयोग करने की कामना की है।

Leave a Comment