शिक्षक राजनारायण कानू के निधन से ईचाबिल गाँव छाया शोक

ईचाबिल उच्च माध्यमिक विद्यालय के पू्र्व प्रभारी अध्यक्ष राज नारायण कानू (८५)का गतकल ३०/०७/२४ मंगलवार ईचाबिल स्थित अपने निवास पर निधन हो गया। उनके निधन पर ईचाबिल के स्थानीय लोगों और उनके चाहने वाले लोगों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। वे बहुत ही सहज-सरल, शान्त स्वभाव के परोपकारी व्यक्ति थे। वे अपने पीछे होनहार दो पुत्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रकाश कानू और उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक रतनलाल कानू ,तीन कन्या और पोता पोती,नाति नातिन और असंख्य शुभचिन्तको को छोड़कर परलोक गमन किया।  अंतिम यात्रा धार्मिक रितिरिवाज के साथ सम्पन्न हुई।

Leave a Comment