छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अवैध लकड़ी किया जब्त

कोकराझाड़ , 5 जुलाई । छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रानीगुली के बाह्य सीमा चौकी टुकड़ावस्ती को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भारत-भूटान पिलर संख्या-166/4 से लगभग 9.4 किलोमीटर भारत की ओर बी०ओ०पी० टुकड़ावस्ती, सोनापुर व वन विभाग रूनीखाता की संयुक्त टीम के द्वारा नाकेदारा-II फॉरेस्ट एरिया में गस्ती के दौरान अवैध रूप से कटे हुये इमारती लकड़ियों को पिकअप वाहन
(न०- AS-01NC-4988) पर लाद कर ले जा रहे वन माफियों को देख कर सशस्त्र सीमा बल व फॉरेस्ट की टीम ने उनका पीछा किया, अपनी ओर आ रहे एस०एस०बी की टीम को देखते ही वन माफियों ने वाहन और उसमें लदी लगभग 120 सी०एफ०टी० इमारती लकडियों के अलावा 02 लकड़ी काटने की मशीन को जगंल मे छोड़कर भाग गए तदोपरान्त उनकी खोज टीम द्वारा की गई परन्तु वे भागने में सफल हुये। कटी हुई इमारती लकड़ी, मशीन और वाहन को जब्त किया गया। जब्त किये गये लकड़ी, मशीन व वाहन को वन विभाग रूनीखाता को अग्रिम कार्यवाही हेतू सूपुर्द कर दिया गया। छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लगातार भारत-भूटान सीमा पर भारतीय वन क्षेत्रों में गस्ती एवं चौकसी के कारण तस्करों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफल हुई है।

Leave a Comment