गायत्री प्रज्ञा मंडल द्वारा गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर्व मनाया गया

गुवाहाटी : गायत्री प्रज्ञा मंडल फैंसी बाजार के द्वारा आज रविवार को 10:00 बजे साधना मंदिर में गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया गया। साधना मंदिर में पंचकुंडीय गायत्री हवन एवं अमृतमयी भजनों की वर्षा  की गई। गायत्री को वेद माता,ज्ञान गंगोत्री संस्कृति की जननी एवं ब्रह्मबल की अधिष्ठात्री कहा गया है इसी ज्ञान विज्ञान की देवी का जन्मदिन गायत्री जयंती के रूप  में मनाया जाता है इसी दिन भगवती गंगा भागीरथ जी की तपश्चर्या से धरती पर अवतरित हुई थीं।
हमारे गुरुजी परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य जी ने इसी पावन दिन गायत्री जयंती पर अपने प्राणों को महाप्रयाण किया था इसी कारण इस दिन को महाप्रयाण दिवस के रूप में मनाते हैं।
    गोरखपुर से पधारे गायत्री परिवार के वरिष्ठ  कार्यकर्ता अजय पोद्दार जी ने मां गायत्री एवं परम पूज्य गुरुदेव की जीवनी से प्रेरणास्पद संस्मरण सुनाए तथा गरिमा खंडेलवाल का पुंसवन संस्कार एवं आस्ना धानुका का जन्मदिन संस्कार गायत्री परिवार के सनातनी संस्कृति द्वारा मनाया गया।
अजयजी पोद्दार, वंदना पोद्दार का असमिया फुलाम गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।
 इस कार्यक्रम में गायत्री मंडल के राजेश तायल, महेंद्र जी अग्रवाल तनसुख राठी,विजय सिंह सुराणा, पवन जाखड़,रवि शर्मा,पदमा शर्मा अभिलाषा तायल साधना राठी, श्वेता तायल,ऋतु द्विवेदी आदि अनेक भक्तगण उपस्थित थे।
     गायत्री माँ की आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Comment