मेघालय में भूस्खलन: गुवाहाटी-सिलचर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

शिलांग, 15 जून । मेघालय में जारी भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन के कारण गुवाहाटी-सिलचर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को मेघालय के लुमसुलुम में गुवाहाटी-सिलचर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।

पहाड़ की मिट्टी और चट्टानों के ढहकर सड़क पर आ जाने के कारण राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क पर बड़ी संख्या में गाड़ियां फंस गयी हैं। सड़क पर से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

Leave a Comment