त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे

अगरतला, 04 जून। त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार कृति देवी देबबर्मन आगे चल रही हैं। उन्हें 180417 वोट मिले हैं। माकपा उम्मीदवार राजेंद्र रियांग को 62,696 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार निकटतम् उम्मीदवार से 117721 मतों से आगे चल रहे हैं। त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बिप्लब कुमार डे कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा से 138156 मतों से आगे चल रहे हैं।

Leave a Comment