मंजूदेवी बरङिया के सम्मान में शोक सभा आयोजित

समाजसेवी जय बरङिया की धर्म पत्नी का निधन सात अप्रैल को हुआ. उनकी अंतिम संस्कार यात्रा में काफी लोग शामिल हुए. शुक्रवार को मिलन मंदिर में विशाल शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्गीय मंजू देवी बरङिया के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा समाज के विशिष्ट लोगों ने अपने उदगार प्रकट किए.

महावीर प्रसाद जैन, मूलचन्द बैद, पान मल चौपङा, मोहन लाल पटवा, श्रीमती प्रेम सुराणा, कुमारी भावना बरङिया ने उदगार प्रकट करते हुए स्वर्गीय मंजू देवी बरङिया को धर्मपरायण महिला बताया.

समाज के लोगों के अलावा जय बरङिया के साथ अन्य संस्थानों में काम करने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं राजनीतिक पार्टी के लोगों ने हिस्सा लिया. स्वर्गीय मंजू देवी बरङिया के आत्मा की शांति के लिए जैन धर्म परंपरा के अनुसार प्रार्थना की गई.

Leave a Comment