मारवाड़ी युवा मंच सिलापथार समृद्धि शाखा ने वृद्धाश्रम में मनाया मातृदिवस

डिब्रूगढ़ ( असम ), 11 मई 2024, संदीप अग्रवाल 
मारवाड़ी युवा मंच सिलापथार समृद्धि शाखा के सदस्यों  ने वृद्धाश्रम में जाकर मातृदिवस मनाया…  माँ शब्द में पुरा संसार समाया है, माँ हमारे सुख दुख की साथी है,  आज समृद्धि शाखा के सदस्यों ने वृद्धाश्रम मे जाकर  वृद्ध माताओ के साथ समय  व्यतीत किया… उनके चेहरे पर मुस्कान लाने मे कामयाब हुए, उनकी अंतर आत्मा ने मारवाड़ी समाज के लिए आशीर्वाद  प्रदान किये | समृद्धि शाखा के सदस्यो को वृद्धाश्रम  में और उनके दर्द को बांटने की कोशिश की। मातृदिवस के उपलक्ष में वृद्धश्रम में उनके जरूरत का सामान लेकर गए.. जो कि उनकी दिनचर्या में काम आये और उनका काम आसान हो जाये | इस कार्यक्रम में शाखा की सलाहकार समिति की सदस्या चन्दा जैन, लक्ष्मी शर्मा,रतना तोषनीवाल, पूनम जैन, अध्यक्षा सुश्री सोनिया सिंघानिया,उपाध्यक्ष सारिका अग्रवाल, विनीता राठी,कोषाध्यक्ष अनिशा जैन, जमना बिहानी, प्रियंका तोषनीवाल एवं शाखा के अन्य सदस्यगण की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर शाखाध्यक्षा  सुश्री सोनिया सिंघानिया ने कहा कि हमनें माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने की छोटी सी कोशिश की है ताकि हम वृद्ध माताओं को थोड़ी देर के लिए दर्द भरी यादों से बाहर ला पाए। यह हमारी शाखा के तरफ़ से छोटा-सा प्रयास  रहा…. जिसको करके  हमारी शाखा के सभी सदस्यों को बहुत सुकून मिला | यह जानकारी  सिलापथार समृद्धि शाखा की नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती कविता महेश्वरी द्वारा दी गई है |

Leave a Comment