तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम का करियर काउंसलिंग कार्यक्रम उत्कर्ष का आयोजन

सिलचर- तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, सिलचर के तत्वाधान में केंद्रीय विद्यालय, NIT सिलचर के प्रांगण में स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक करियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के इस कार्यक्रम उत्कर्ष के अंतर्गत विद्यार्थियों को करियर निर्धारण के लिए अपेक्षित मार्गदर्शन किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुवात नवकार मंत्र से करने के पश्चात फोरम के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद पटावरी ने स्कूल के प्रिंसिपल और पधारे विशेषज्ञों का स्वागत फुलाम गमछे के साथ किया और आए विद्यार्थियों को फोरम तथा कार्यक्रम की रुपरखा से अवगत कराया। विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में मार्गदर्शन के लिए स्कूल के प्रिंसिपल श्री सुनील गुप्ता, NIT सिलचर के DEAN (RC) प्रो. नलिन बिहारी देव चौधरी, सिलचर के जाने माने चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल जैन और लेफ्टिनेंट डा. राम कोटेश्वरा राव कोंडासनी ने अपने वक्तव्य दिए।

कार्यक्रम में 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें कॉमर्स, साइंस, इंजीनियरिंग के साथ साथ डिफेंस जैसे उपक्रमों में करियर बनाने के मार्ग  पधारे हुए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा समझाए गए और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। फोरम के अध्यक्ष ने स्कूल के प्रिंसिपल श्री सुनील गुप्ता का इस हेतु कार्यक्रम करवाने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया, साथ ही आए विभिन्न श्रेणी के विशेषज्ञों को धन्यवाद ज्ञापित किया। फोरम की तरफ से विवेक मरोटी,CA  दीपक रांका, CA नीलम सेठिया और रुचि मारोठी ने व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई। विद्यार्थी इस मार्गदर्शन से काफी उत्साहित नजर आए, फोरम की तरफ से मंत्री विवेक मरोटी ने विद्यार्थियों के उपस्थिति और धैर्य के साथ आगंतुकों को सुनने के लिए आभार प्रकट किया।

Leave a Comment