हेमचंद्र बरुआ के स्मृति दिवस पर याद किया दुमदुमा शतदल साहित्य सभा।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 1 मई :– दुमदुमा शतदल शाखा साहित्य सभा ने शाखा भवन में असम के कृति संतान हेमकोश के निर्माता हेमचंद्र बरुआ के स्मृति दिवस पर एक यादगार सभा का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्षा बिमला बरूआ ने हेमचंद्र बरुआ के प्रति छवि के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया । इस  श्रद्धांजलि सभा में शाखा सचिव देवेन डेका, पूर्व सचिव नित्यानंद दास, आजीवन सदस्य त्रिदीप डेका, अजीत कर्मकार, वासीफुर रहमान समेत कई  लोग उपस्थित रहे।  उन्होंने हेमचंद्र बरुआ के जीवन एवं साहित्यिक कार्यों पर सभापति विमला बरुआ सहित गणमान्य उपस्थित लोगों ने व्याख्यान दिया । अनामिका लहकर के संचालन में दीप्त आकाश डेका, वरिष्ठा डेका पत्रिका प्रियम सैकिया, लक्ष्य ज्योति सैकिया, बर्लिन मजूमदार और कृष्टि शर्मा ने एक संगीत   प्रस्तुत किया।  वासिफुर रहमान द्वारा एक गीत प्रस्तुत किया गया।  कार्यक्रम का समापन जातीय संगीत के साथ हुआ।

Leave a Comment