लखीपुर की दीपिका हजाम ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महासंग्राम में भाग लिया

प्रे.सं.लखीपुर १३ फरवरी: असम सरकार का प्रतिस्पर्धी सांस्कृतिक महासंग्राम स्पर्धाओं में राज्य स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता में लखीपुर विधान सभा क्षेत्र  की संगीत कलाकार दीपिका हजाम ने भाग लिया था। दीपिका हजाम उक्त कार्यक्रम से लखीपुर लौटने पर हमारे प्रतिनिधि के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने उनकी विशिष्टता पर प्रकाश डाला, बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब पूरे राज्य में सांस्कृतिक कलाकार संघर्ष के साथ अभ्यास में जुटे थे तब वह लखीपुर विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने लखीपुर नगर पालिका में अपना नाम दर्ज कराया। हालांकि तब तक काफी समय बीत चुका था,उन्होंने चार विषयों में दाखिला लिया। चार में भूपेन्द्र संगीत, विष्णु प्रसाद राभा संगीत, ज्येति संगीत और रवीन्द्र संगीत सामिल था। लखीपुर नगर पालिका स्तर पर जीत हासिल करने के बाद उन्होंने विधानसभा स्थित सांस्कृतिक महासंग्राम प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां से उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने भूपेन्द्र संगीत, विष्णु प्रसाद राभा  संगीत, ज्येति संगीत में प्रथम तथा रवीन्द्र संगीत में तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं  गुवाहाटी स्थित शंकर देव कलाक्षेत्र में आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में दो चरणों की प्रतियोगिता हुई ,वहां संगीत में राभा, ज्येति और भूपेन्द्र प्रतियोगिता हार गये, लेकिन रवीन्द्र संगीत में वह फाइनल में प्रवेश कर एक अंक के लिए तीसरा स्थान नहीं ले सके उन्होंने  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी प्राथमिकता बताई। दीपिका बताती है कि संगीत के क्षेत्र में भी उनकी लगन और श्रद्धा और भी मजबूत हुआ है, भले ही उसे इस प्रतियोगिता में हार का सामना करना पड़ा है, इससे उनको काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने राज्य सरकार की पहल के तहत इस तरह के प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम के आयोजन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा को धन्यवाद दिया। इसके अलावा फाइनल मुकाबले के दौरान जो  लोगों ने उनकी साथ फोन संपर्क कर उनके बारे में खबर लेते रहते थे उन सभी को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Comment