असम विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय मेगा इवेंट अभ्युदय का हुआ शुभारंभ

प्रे.सं शिलचर , असम विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा तीन दिवसीय मेगा इवेंट अभ्युदय 24 का शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय समारोह में छात्रों और पेशेवरों की प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेगा। यह समारोह स्किपर अंडरगारमेंट्स द्वारा संचालित है और ओएनजीसी द्वारा सह-संचालित है, और ब्रांडिंग पार्टनर इंजन ऑयल है। इनके अलावा भी विभिन्न पार्टनर इस कार्यक्रम के हिस्सा है। गुरुवार को आरंभ हुई समारोह में विशेष अतिथि के रूप में एनआईटी शिलचर के निदेशक दिलीप कुमार वैद्य,  असम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव मोहन पंत, ओएनजीसी से बिपुल गोहांई इनके अलावा एच रामानन्दा सिन्हा, देबोमाल्या घोष, सईखोलाल डोंगल, प्रो. अरुप बर्मन आदि मंचासीन थे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना की। तीन दिवसीय इस अभ्युदय के  कार्यक्रम में कई रोमांचक और आकर्षक कार्यक्रम होंगे जो प्रतिभागियों और दर्शकों को चुनौती देंगे और प्रेरित करेंगे।

Leave a Comment