हथियारों के साथ दो असामाजिक तत्वों को कछार पुलिस ने किया गिरफ्तार

कछार पुलिस अधीक्षक नुमल महता ने मिडिया को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर काठीघोङा चोरंगी में एक आपरेशन चलाया गया जिसमें हथियारों के साथ दो उदंडो को गिरफ्तार किया वो कोई कांडा करने वाले थे अथवा किसी को पहुंचाने के लिए जा रहे हैं इसकी जाँच की जा रही है। पकङे गए मोहम्मद अजीज उर्फ सानू 34 , दुसरा मोहम्मद वाहिद उर्फ इसमाइल अली 23 दोनों कलाइन क्षेत्र के रहने वाले है। उनके पास एक 22 एम एम पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस दो 250 ग्राम के सोने के बिस्कुट एक बङा सक्रू डृराइवर एक की पेड वाला मोबाइल हैंडसेट मिला है।  इसमें कछार पुलिस जांच कर रहे हैं कि इनका मकसद क्या है।

Leave a Comment