प्रे.सं.लखीपुर १३ जनवरी : लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के विन्नाकांदी उच्च माध्यमिक विद्यालय में १६ फरवरी से आयोजित होने वाले (एच.एस.एल.सी.) उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए तैयारी शुरू हो गया है , इसी सिलसिले में आज १३ जनवरी शनिवार को सरकारी नियम नीति के अनुसार दोपहर ग्यारह बजे बिन्नाकांदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक सभा आयोजित किया गया। विद्यालय का प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद ग्वाला की अध्यक्षता में आयोजित सभा में उपस्थित महानुभावों में अवधेश सिंह, विक्रम ग्वाला, जोगाई मथुरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दुर्गाकांत पांडे, वर्तमान प्रधानाचार्य शिल्पजीत पाल, बिन्नाकांदी उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक देवी प्रसाद पाल, छोटा मामदा हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार, स्वाधीन बाजार हाई स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य शिक्षक फकरुल उद्दीन बड़भुइया, आंचलिक पंचायत, सदस्य किशन रिकियाशन, गांव पंचायत की ओर से संजय देब, नारायण भट्टाचार्य, गंधमाधव बाउरी, आदि उपस्थित रहे। सभा में अवधेश सिंह को अध्यक्ष एवं अमिओ सोनार, रघुबर सिंह, लैला बेगम, घनश्याम ग्वाला, सप्तमी देव, गंधमाधव बाउरी, श्रीनाथ सूत्रधार, इस्लाम उद्दीन, बच्चू बाउरी, उत्तम धोबी, मनिहार सिंह, जयराम ग्वाला और विक्रम ग्वाला को समिति का सदस्य मनोनीत कर,. बिन्नाकांदी केंद्र समिति का गठन किया गया। दुर्गा कांत पांडे और नारायण भट्टाचार्य को आंतरिक लेखा परीक्षक के रूप में नामित किया गया है। देवी प्रसाद पाल, शैलेन्द्र कुमार, शिल्पजीत पाल, दुर्गा कांत पांडे, विक्रम ग्वाला, अवधेश सिंह, अजय कुमार सिंह एवं राजेंद्र प्रसाद ग्वाला ने केंद्र की प्रतिष्ठा बरकरार रखते हुए अगले माध्यमिक परीक्षा के सुचारु संचालन एवं सहयोग की बात कही। बिमलेंदु चक्रवर्ती ने सभा का संचालन किया।