अब रिश्वत देकर नौकरी करने का दिन नहीं रहा: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी (असम), 06 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि अब पैसे देकर नौकरी करने का दिन नहीं रहा। उनके अनुसार, मीडिया और विपक्ष असम में नौकरी के बाजार को दिखा रहे हैं। जितना अधिक मीडिया इसके बारे में लिखता रहेगा, उतना ही यह मुद्दा सुर्खियों में रहेगा। एपीएससी घोटाले पर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा। युवा पीढ़ी इस तरह की चर्चाओं से निराश हो जाती है। डीजीपी इस मुद्दे पर टिप्पणी करेंगे।”

उन्होंने कहा, ”असम में धोखाधड़ी करने वालों की कोई कमी नहीं है। असम में रोजगार का कोई बाजार नहीं है। हालांकि, कुछ लोग अभी भी पैसे लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं, अभ्यर्थी भुगतान करने के लिए तैयार हैं। लेकिन, एक बात स्पष्ट है, अब वह दिन नहीं है। रुपए दलाल ले लेंगे और नौकरी भी नहीं मिलेगी।”” उन्होंने कहा, ”असम में मीडिया और विपक्ष रोजगार बाजार दिखाते हैं। जितना अधिक मीडिया लिखना जारी रखेगा, उतना ही विषय पर चर्चा की जाएगी। पुलिस अपना काम करती रहेगी। अब, जबकि एपीएससी की मौखिक परीक्षा चल रही है, ऐसे समय में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करें। जिन्हें जो पूछना हो डीजीपी से पूछ लें।”

Leave a Comment