नई दिल्ली, 22 नवम्बर दिन बुद्धवार, 2023 को सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ एवं भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर एनपीएस स्कीम हटाओ और ओपीएस स्कीम लागू करने के उद्देश्य से जंतर मंतर नई दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन किया। यहां पर पूरे देश से आए हुए हजारों कार्यकर्ता अपना विरोध प्रदर्शित करने हेतु शामिल हुए और एनपीएस स्कीम को हटाने एवं ओपीएस स्कीम को लागू करने के लिए सरकार को पुनः सोचने पर मजबूर कर दिया । इस मौके पर देशभर से आए हुए विभिन्न परिमंडलों के कर्मचारी इस विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इसी संदर्भ में प्रयागराज रेल डाक सेवा ए मंडल से भारतीय रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ आर-3 के सहायक महासचिव श्री आलोक दुबे जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश चंद्र गुप्ता जी, प्रांतीय सचिव आर-3 श्री स्वराज सिंह जी, क्षेत्रीय सचिव श्री नीरज मिश्रा जी, प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा, क्षेत्रीय सचिव एमटीएस संवर्ग श्री सतीश चंद्र मिश्रा जी, भारतीय डाक कर्मचारी संघ पी3 के मंडलीय सचिव श्री अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य सैकड़ो पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए|

प्रस्तुतीकरण:
जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा
प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रान्तीय संगठन सचिव
भारतीय रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ वर्ग 3
उत्तर प्रदेश परिमंडल लखनऊ।
संपर्क: 9554387777