होजाई में भक्तिभाव से की गई मां श्मशान काली की पूजा

प्रे. स. होजाई, १३ नवंबर, २०२३: होजाई जिले के शंकर देव नगर में मां काली की पूजा भक्तिभाव के साथ की गई। जिले के विभिन्न स्थानों में काली पूजा के मौके पर पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। शहरी मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में काली पूजा के मौके पर श्रद्धालुओं माता के दर्शन को लेकर उमड़ पड़े। परंपरागत रूप से बली की परंपरा भी निभाई गई। जिले के भिन्न भिन्न स्थानो पर भी मां काली पूजा का आयोजन किया गया था। परंपरागत रूप से शंकर देव नगर में  श्मशान काली पूजा कमेटी द्वारा यहां पर काली पूजा का आयोजन कराया गया। जिसमें पुरे शंकर देव नगर, पमगांव और जुरापुखुरी के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लिए और काली पूजा के मौके पर माता के दर्शन किए। पवित्र वेद मंत्रों के उच्चारण से भक्ति की धारा बह रही थी। विगत कई दिनों से काली पूजा की तैयारियां चल रही थी। स्थानीय पूजा समितियों द्वारा पूजा के आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही थी। काली पूजा के मौके पर परंपरागत रूप से पुरोहित द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े थे । और पुजा संपूर्ण होने के बाद श्रद्धालु में प्रसाद वितरण किया गया ।

Leave a Comment