दुमदुमा प्रेरणा भारती 12 नवम्बर : भाजपा के कर्मठ व सक्रिय नेता व दुमदुमा पौर सभा के पूर्व उपाध्यक्ष कपिल देव पांडेय का आज तङके से पूर्व रात 2:30 ह्रदय पक्षाघात से मृत्यु होने से अचल में शोक का माहौल देखा गया। दुमदुमा के तीन नंबर वार्ड से दुमदुमा नगर समिति के पार्षद रह चुके और पौर सभा के उपाध्यक्ष के पद पर आसीन रह चुके कपिल देव पांडे सामाजिक कार्यों में भी है उनका काफी योगदान रहा। 74 वर्षीय कपिल देव पांडे पार्षद रहने से पूर्व उनके जीवन काफी चुनौती पूर्ण और संघर्ष में भी बीता। अपने कार्य क्षमता एवं सामाजिक कार्यों में अपनी योगदान तथा भाजपा पार्टी के प्रति समर्पित कारणों से सामाजिक एवं राजनीतिक पदों पर भी आसिन रह चुके हैं। भाजपा के दुमदुमा मंडल के सभापति, तीन बार नगर समिति व पौर सभा के पार्षद रह चुके कपिल देव पांडे पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी सम्मेलन के सभापति, दुमदुमा बाजार संस्था के सचिव, दुमदुमा हिंदी प्राथमिक विद्यालय के संचालन समिति के अध्यक्ष,दुमदुमा चौधरी बाजार के हनुमान मंदिर के संस्थापक रह चुके हैं। वर्तमान में वे दुमदुमा हिंदुस्तानी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, दुमदुमा नरसिंह ठाकुरबाङी के अध्यक्ष पर कार्यरत थे। उनके निधन से समाज का कर्मठ तथा हिन्दी भाषी समाज का योग्य अभिभावक स्वरूप व्यक्ति दुनिया से अलविदा कह कर चला गया।
आज सुबह उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए तथा विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। दुमदुमा पौर सभा, दुमदुमा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, दुमदुमा ट्रेडर्स यूनियन,दुमदुमा हिन्दुस्तानी दुर्गा पूजा समिति, भोजपुरी युवा छात्र परिषद, दुमदुमा असमिया पूजा एवं नाट्य मंदिर समिति, बंगिय दुर्गा बाड़ी,दुमदुमा साहित्य सभा, दुमदुमा प्रेस क्लब,भोजपुरी छात्र परिषद भोजपुरी महिला समाज, मारवाड़ी सम्मेलन मारवाड़ी युवा मंच ,दुमदुमा वरिष्ठ नागरिक संस्था आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वे अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया है।