दुमदुमा प्रेरणा भारती 10 नवंबर -दुमदुमा के दियामुली में लुटमारी। व्यापारी घायल। दुमदुमा और बाघजान थाना अंतर्गत में दिन पर दिन ड्रग्स , चोरी , लुटमारी और डकैती में वृद्धि हो रही है जिससे जनसाधारण भयभीत हैं । बाजार हाट और छोटे व्यापारी दहशत में है और बाजार हाट करने में डर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल एक बर्तन व्यापारी डिघलतरंग बाघजान से फेरी बाजार कर दोपहर बाद अपने घर रूपाई साइडिंग लौटते वक्त दियामुली में लूटपाट किया गया । घटना के अनुसार रुपाई साइडिंग के एक छोटे बर्तन फेरी व्यापारी मोहम्मद ताहिर साफिर दिघलतरंग बाघजान से फेरी बाजार कर मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौटते वक्त दियामुली में दो लुटेरों ने बाईक पर आकर बाईक को रुकवाकर धारदार हथियार की नोक पर करीबन ढाई तीन हजार रुपए छिनलिए और गर्दन पर हमला कर घायल कर दिया ।घायल साफिर को रुपाई साइडिंग स्थित एक निजी अस्पताल डॉक्टर डी,सी बोरा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसने गर्दन में आठ सिलाई आई है । फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है । गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से छोटे फेरी बाजार करने वाले व्यापारीयों से लुटमारी की घटनाएं हो रही है। जबकि पुलिस लुटेरों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है ।